कोटा में दशकों से स्थापित बड़े संस्थानों के बीच 'सर्वम करियर इंस्टीट्यूट' एक नए विकल्प के रूप में उभरा है। इस संस्थान ने बेहद कम समय में छात्रों और अभिभावकों के बीच अपना एक मजबूत भरोसा कायम किया है। संस्थान के प्रति छात्रों के बढ़ते आकर्षण की सबसे बड़ी वजह अनुभवी फैकल्टी है। कोर टीम में कोटा के ही स्थापित बड़े ब्रांड्स के उन दिग्गज शिक्षकों को शामिल किया है, जिनके पास नीट और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं का लंबा अनुभव है। संस्थान में छात्रों को पर्सनल अटेंशन मिल रहा है। मानसिक दबाव कम करने को पर्सनल गाइडेंस और मेंटॉरशिप प्रोग्राम लागू किए। ताकि छात्र तनावमुक्त रहें। संस्थान ने एक 'हाइब्रिड लर्निंग सिस्टम' भी तैयार किया है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मॉडलों को मिलाकर छात्रों को रिकॉर्डेड कंटेंट और डिजिटल टेस्ट सीरीज की सुविधा देता है।
दिग्गज फैकल्टीज बनी मजबूत टीम
कोटा की अनुभवी फैकल्टीज द्वारा मिलकर फरवरी 2025 में इसकी शुरूआत की गई। संस्थापकों की टीम में जितेंद्र चंदवानी, आशीष गुप्ता, डॉ. परवेज खान, आशीष बाजपेई, आशीष बंसल, इंसाफ अली, आशीष माहेश्वरी और ललित विजय शामिल हैं। संस्थान का सफर लंबे समय तक छात्रों को पढ़ाने वाले इन शिक्षकों के एक साझा विज़न के साथ शुरू हुआ।
मेंटॉरशिप और पर्सनल गाइडेंस
आज प्रतियोगी परीक्षाओं में पढ़ाई के साथ सही रणनीति और नियमित मॉनिटरिंग भी जरूरी है। सर्वम संस्थान इसी मॉडल पर काम करता है। विद्यार्थियों की प्रगति पर नजर रखने, नियमित टेस्ट लेने और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने की व्यवस्था बनाई है। मेंटॉरशिप और पर्सनल गाइडें को प्रमुख विशेषताओं में शामिल किया गया है। उद्देश्य छात्रों को तनाव से दूर तैयारी कराना है।
