ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / राजनीति / लेख विस्तार
राजनीति

छात्र राजनीति से राष्ट्रीय महामंत्री तक का सफर: डॉ. सतीश पूनियाँ की उपलब्धि पर जश्न - कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरा निर्णय, डॉ. सतीश पूनियाँ बने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
छात्र राजनीति से राष्ट्रीय महामंत्री तक का सफर: डॉ. सतीश पूनियाँ की उपलब्धि पर जश्न -  कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरा निर्णय, डॉ. सतीश पूनियाँ बने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री
छात्र राजनीति से राष्ट्रीय महामंत्री तक का सफर: डॉ. सतीश पूनियाँ की उपलब्धि पर जश्न - कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरा निर्णय, डॉ. सतीश पूनियाँ बने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

जयपुर।17 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियाँ को राष्ट्रीय महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।पूर्व ज़िला महामंत्री मुकेश विजय ने बताया कि कोटा शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, मिठाइयाँ वितरित कर तथा एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए इसे संगठन के समर्पित, संघर्षशील एवं कर्मठ कार्यकर्ता को मिला सम्मान बताया।

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हितेन्द्र शर्मा,पूर्व पार्षद रामबाबू सोनी,साँवरिया गुर्जर,योगेन्द्र गौतम य,अक्षय वाल्मिकी,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सामरिया,पुलकित गहलोत,सौरभ,सोनी,बंटी सुमन,अनुपम गुप्ता,सुमित विजय,अमित अग्रवाल,रोहित गर्ग व मनोज गर्ग सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं में उत्साह पूर्वक नारेबाज़ी कर बधाई दी।

पूर्व ज़िला महामंत्री मुकेश विजय ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. सतीश पूनियाँ ने छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपने अथक परिश्रम, संगठन के प्रति समर्पण एवं वैचारिक प्रतिबद्धता के बल पर विशिष्ट पहचान बनाई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले डॉ. पूनियाँ ने भाजपा युवा मोर्चा, संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, विधायक तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभाली हैं।

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हितेन्द्र शर्मा हित्तू ने कहा कि डॉ. पूनियाँ का जीवन संघर्ष, सादगी, संगठन साधना एवं जनसेवा का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने सदैव कार्यकर्ता आधारित राजनीति को महत्व दिया तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया। उनके नेतृत्व में राजस्थान भाजपा ने अनेक जनआंदोलनों एवं संगठनात्मक अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित किया। आमजन, किसानों, युवाओं, व्यापारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को मुखरता से उठाने के कारण वे जननेता के रूप में भी स्थापित हुए हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी संगठनात्मक दक्षता, दूरदर्शी सोच, प्रभावी संवाद क्षमता, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का लाभ अब पूरे देश में पार्टी संगठन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति भाजपा कार्यकर्ताओं की लंबे समय से रही अपेक्षाओं एवं भावनाओं के अनुरूप निर्णय है, जिससे राजस्थान सहित देशभर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. सतीश पूनियाँ के अनुभव एवं नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यकर्ताओं ने उनके सफल, यशस्वी एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएँ भी दीं।

सादर प्रकाशनार्थ

मुकेश विजय

पूर्व ज़िला महामंत्री,भाजपा कोटा शहर

मोबाइल-9414187511

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: