ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

शाहाबाद के जंगल बचाने सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

1800 मेगावाट पंप स्टोरेज प्लांट के लिए 1.19 लाख पेड़ों की कटाई का विरोध, सीबी गार्डन से कलेक्ट्री तक निकाला पैदल मार्च; परियोजना का स्थान बदलने की मांग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
शाहाबाद के जंगल बचाने सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
शाहाबाद के जंगल बचाने सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। बारां जिले के शाहाबाद के सघन वन क्षेत्र को बचाने के लिए गुरुवार को हजारों प्रकृति प्रेमियों, आदिवासियों और किसानों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। 'हम लोग' संस्था और पर्यावरण प्रेमियों के नेतृत्व में सीबी गार्डन से कलेक्ट्री तक मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित परियोजना का स्थान बदलने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार शाहाबाद में प्रस्तावित 1800 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट और करीब पांच किलोमीटर लंबे बांध के निर्माण के लिए लगभग 1 लाख 19 हजार पेड़ों की कटाई और जलाशयों में डुबोने का प्रस्ताव है। उनका कहना है कि परियोजना के लिए खनन और विस्फोटकों के इस्तेमाल से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, जैव विविधता, भूजल और स्थानीय सहरिया आदिवासी समुदाय की आजीविका प्रभावित हो सकती है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे विकास के विरोध में नहीं हैं, लेकिन घने प्राकृतिक जंगलों की भरपाई प्रतिपूरक वृक्षारोपण से नहीं की जा सकती। इसलिए परियोजना को ऐसे वैकल्पिक स्थान पर ले जाया जाए, जहां पर्यावरण को न्यूनतम नुकसान हो। मार्च में डॉ. सुधीर गुप्ता, कुंदन चीता, राजू गुप्ता, विभा शर्मा, प्राची दीक्षित, दशरथ कुमार, मंजूर तंवर और यज्ञदत्त हाड़ा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: