ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दिल्ली की ‘वोट बचाओ’ रैली में कोटा महिला कांग्रेस की भागीदारी

जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान पहुंचकर उठाई आवाज

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दिल्ली की ‘वोट बचाओ’ रैली में कोटा महिला कांग्रेस की भागीदारी
दिल्ली की ‘वोट बचाओ’ रैली में कोटा महिला कांग्रेस की भागीदारी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा, 2 नवंबर। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में कोटा महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचीं और रैली में शामिल होकर मताधिकार तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। रैली में देशभर से कांग्रेस और गठबंधन के कार्यकर्ता जुटे। विपक्षी दलों ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़ी कथित अनियमितताओं के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।

शालिनी गौतम ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में उठ रही यह आवाज केवल राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार, संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक सम्मान की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान से यह संदेश दिया गया है कि लोकतंत्र की गरिमा और वोट की ताकत से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: