नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को दिल्ली के शक्ति स्थल पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा और राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी भी मौजूद रहीं।
शालिनी गौतम ने इंदिरा मेमोरियल हाउस में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी के देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए किए गए योगदान और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश कॉर्डिनेटर आशीष गुर्जर और सक्षम गौतम भी उपस्थित रहे।
