ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

शंभूपुरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 100 से अधिक ग्रामीणों ने लिया लाभ

होप मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और श्री गिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल, जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गईं

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
शंभूपुरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 100 से अधिक ग्रामीणों ने लिया लाभ
शंभूपुरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 100 से अधिक ग्रामीणों ने लिया लाभ
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 20 सितंबर। श्री गिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट और होप मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शंभूपुरा गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लिया। मेडिकल टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सा सलाह दी और जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर में 100 से अधिक रोगियों ने लाभ लिया।

शंभूपुरा में अनौपचारिक शिक्षा केंद्र संचालित कर रहीं किरण प्रजापति के आग्रह पर समाजसेवी संजय गोयल और डॉ. महेंद्र माहेश्वरी ने पहल की। उनके प्रयासों से होप मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ. मोहम्मद आरिफ और डॉ. मानल शेख के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ग्रामीणों ने जताया आभार

शिविर में उपचार और चिकित्सा परामर्श लेने पहुंचे ग्रामीणों ने डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, डॉ. मानल शेख और उनकी मेडिकल टीम का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविर से स्थानीय लोगों को उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श की सुविधा मिलती है।

इस अवसर पर समाजसेवी संजय गोयल ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर वे यथासंभव सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने किरण की पाठशाला में अध्ययनरत बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने की बात भी कही।

चिकित्सा टीम का सम्मान

श्री गिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संजय गोयल ने शिविर में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों और मेडिकल टीम का माल्यार्पण कर सम्मान प्रतीक भेंट किए तथा उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में कोटा से समाजसेवी सुमन लता माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी और संतोष गुप्ता भी उपस्थित रहे। वहीं ग्रामवासी जोधराज ने ग्रामीणों की ओर से आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

ग्रामवासियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने तथा जरूरतमंद लोगों को सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: