ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

शांति धारीवाल के जन्मदिवस पर 2100 स्वास्तिक दीप प्रज्वलित, चंबल मैया की महाआरती की

कर्मयोगी सेवा संस्थान और आदर्श होली संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, महामृत्युंजय जाप के साथ दीर्घायु की कामना

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
शांति धारीवाल के जन्मदिवस पर 2100 स्वास्तिक दीप प्रज्वलित, चंबल मैया की महाआरती की
शांति धारीवाल के जन्मदिवस पर 2100 स्वास्तिक दीप प्रज्वलित, चंबल मैया की महाआरती की
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 30 अक्टूबर। पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल के जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर नयापुरा स्थित आदर्श होली संस्था प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया।

श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान और आदर्श होली संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में 2100 चौमुखी स्वास्तिक दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान महामृत्युंजय जाप, वैदिक मंत्रोच्चार और चंबल मैया की महाआरती हुई।

लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों से हुई शुरुआत

कर्मयोगी सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राजाराम जैन ‘कर्मयोगी’ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत लोक कलाकारों की राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद पूर्व पार्षद धन्ना बुआ जी ने प्रथम दीप प्रज्वलित कर दीप अनुष्ठान का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों ने भी दीप प्रज्वलित कर धारीवाल के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर डॉ. रत्ना जैन, पूर्व महापौर मंजू मेहरा, अभिमन्यु सुराणा, पूर्व पार्षद नंदकिशोर शर्मा, अनूप कुमार अनु, अब्दुल कलीम मंटू, पार्षद अमरनाथ शर्मा, मंगल तमोली, प्रेम भाटिया और अरुण भार्गव सहित कई लोग मौजूद रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चंबल मैया की महाआरती

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री शांति कुमार धारीवाल और अन्य अतिथियों का आयोजकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान आयोजक राजाराम जैन कर्मयोगी, राकेश शर्मा ‘राकू’, अनिल कुमार शर्मा, महावीर जैन, विष्णु मेवाड़ा, अजय साहू, मोहम्मद अकरम, राधेश्याम लोधा, पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेंद्र बेरवा, अविनाश मीणा, सुमित गुर्जर, बिहारी लाल बेरवा, दशरथ कुमार, कमालुद्दीन अंसारी और पवन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

हरिद्वार और काशी की वैदिक परंपराओं के अनुरूप पंडित प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पांच विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन और महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। इसके बाद चंबल मैया की महाआरती की गई। 2100 दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चार के बीच प्रांगण में धार्मिक वातावरण बना रहा।

कोटा के विकास कार्यों का किया उल्लेख

आदर्श होली संस्था के अध्यक्ष राकेश शर्मा ‘राकू’ ने कहा कि पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के कार्यकाल में कोटा में विभिन्न विकास कार्य हुए। उन्होंने चंबल रिवर फ्रंट का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे शहर को नई पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि धारीवाल के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन तथा जनसेवा के प्रति उनके संकल्प की कामना के साथ दीपदान और महाआरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शहर के कई प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और धर्मप्रेमियों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: