नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा
कोटा। पूर्व मंत्री एवं विधायक शांति धारीवाल कोटा प्रवास के दौरान बूंदी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
धारीवाल ने कहा कि बाबा लक्खा सिंह धार्मिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और मानव सेवा के कार्यों के लिए समर्पित हैं। उन्होंने ईश्वर से बाबा लक्खा सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और उम्मीद जताई कि वे जल्द स्वस्थ होकर फिर पूरी सक्रियता से समाज सेवा में जुटेंगे।
