ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

श्री हितकारी विद्यालय सहकारी शिक्षा समिति की आमसभा सम्पन्न, सदस्यों को 9% लाभांश और 16% प्रोत्साहन की घोषणा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे मुख्य अतिथि, 70 वर्ष से अधिक आयु के 69 वरिष्ठ सदस्य सम्मानित; समिति में 8,256 सदस्य

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
श्री हितकारी विद्यालय सहकारी शिक्षा समिति की आमसभा सम्पन्न, सदस्यों को 9% लाभांश और 16% प्रोत्साहन की घोषणा
श्री हितकारी विद्यालय सहकारी शिक्षा समिति की आमसभा सम्पन्न, सदस्यों को 9% लाभांश और 16% प्रोत्साहन की घोषणा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा | नागरिक अभिव्यक्ति। श्री हितकारी विद्यालय सहकारी शिक्षा समिति लिमिटेड, कोटा की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सदस्यों को 9 प्रतिशत लाभांश और 16 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर 70 वर्ष से अधिक आयु के 69 वरिष्ठ सदस्यों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सहकारिता से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है लाभ

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सहकारिता आंदोलन ने समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सहकारी संस्थाएं आपसी सहयोग और आर्थिक भागीदारी के माध्यम से लोगों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती हैं।

समिति अध्यक्ष सूरज बिरला ने बताया कि संस्था लगातार 29 वर्षों से ‘अ’ श्रेणी में बनी हुई है। उन्होंने समिति की उपलब्धियों और सदस्यों के सहयोग को संस्था की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया।

समिति में 8,256 सदस्य, 149.81 करोड़ की मियादी अमानतें

संस्था के अधिशासी निदेशक राजेश कृष्ण बिरला ने वित्तीय स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि समिति में कुल 8,256 सदस्य हैं। संस्था में 149.81 करोड़ रुपये की मियादी अमानतें जमा हैं, जबकि सदस्यों को 58.74 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न कोषों में 9.41 करोड़ रुपये और अंश पूंजी के रूप में 3.36 करोड़ रुपये जमा हैं। संस्था ने विभिन्न बैंकों में 140 करोड़ रुपये निवेशित कर रखे हैं।

वार्षिक प्रतिवेदन और ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन

आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक प्रतिवेदन, लेखों और ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया। इस दौरान आय-व्यय के विवरण पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रॉस के स्टेट चेयरमैन ने की। मंच संचालन समिति के मंत्री चंद्र मोहन शर्मा ने किया।

जनप्रतिनिधि और समिति पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, हरिकृष्ण बिरला, महापौर अनुसूया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित सहकारिता विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा अतिरिक्त रजिस्ट्रार बीना बैरवा, मंत्री चंद्र मोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष दयाकृष्ण बिरला, उपाध्यक्ष उषा न्याति, निदेशक राहुल बिरला, मंजू बिरला, संजय बिरला, रचना डंडोतिया, गोकुलदास मोहता, महाप्रबंधक संदीप सक्सेना, शाखा प्रबंधक हेमेन्द्र जैन और राजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: