नागरिक अभिव्यक्ति | कोटा
सिंधु यूथ सर्कल ने स्थापना दिवस सेवा कार्य के रूप में मनाया। इस अवसर पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के बाहर स्थित श्री साईं कुटिया में जरूरतमंदों के लिए भोजन सेवा आयोजित की गई।
संस्था अध्यक्ष हितेष दयानी ने बताया कि स्थापना दिवस पर प्रसादी रूपी भोजन की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि संस्था आगे शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता के लिए काम करेगी।
सचिव नितिन सचदेव ने बताया कि कार्यक्रम में सर्कल के सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग किया। कार्यक्रम निदेशक दीपक शराफ और सागर राजपाल के निर्देशन में आयोजन संपन्न हुआ।
हितेष दयानी ने सेवा कार्य में सहभागी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की मदद के जरिए समाज में सेवा भावना को मजबूत करना है। सिंधु यूथ सर्कल आगे भी सेवा गतिविधियां जारी रखेगा।
