ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / बारां / लेख विस्तार
बारां

सीसवाली में शुरू हुई बारां-अंता बस सेवा, लंबे इंतजार के बाद मिला परिवहन सुविधा का लाभ

लंबे इंतजार के बाद बारां-सीसवाली-अंता रूट पर बस सेवा शुरू, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने चालक-परिचालक का किया स्वागत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सीसवाली में शुरू हुई बारां-अंता बस सेवा, लंबे इंतजार के बाद मिला परिवहन सुविधा का लाभ
सीसवाली में शुरू हुई बारां-अंता बस सेवा, लंबे इंतजार के बाद मिला परिवहन सुविधा का लाभ
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बारां। जिले के सीसवाली कस्बे के लोगों का लंबे समय से चला रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने बारां-सीसवाली-अंता रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली रही मांग के बाद शुरू हुई इस बस सेवा से सीसवाली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

नई बस सेवा बारां से रवाना होकर सीसवाली होते हुए अंता पहुंची। बस के सीसवाली पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चालक एवं परिचालक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

क्षेत्रवासियों ने बस सेवा शुरू होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद दुष्यंत सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि बारां और अंता के बीच सीसवाली को बस सेवा से जोड़ने की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

बस के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पदयाल मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, सुरेंद्र सिंह हाड़ा, श्याम सोनी, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र सुमन, चंद्रमोहन गौतम, गोपाल शर्मा, नरेश गोयल, बिरधीलाल राजोरा, मोडूलाल गोचर, ओम पापड़ली, सत्यनारायण सोनी, आयुष नागर, सीताराम कहार, बाबूलाल कनाडा, मोहित वर्मा, खेमराज मीणा, विक्रम चौधरी, बन्नू शर्मा, विष्णु नागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बस के चालक एवं परिचालक का माला पहनाकर स्वागत किया। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल रहा।

 

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: