ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

सुकेत में स्वच्छता अभियान की शुरुआत, मंत्री मदन दिलावर ने मुख्य सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने संभाला कार्यभार; सफाई मित्रों का सम्मान कर सुरक्षा किट वितरित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सुकेत में स्वच्छता अभियान की शुरुआत, मंत्री मदन दिलावर ने मुख्य सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
सुकेत में स्वच्छता अभियान की शुरुआत, मंत्री मदन दिलावर ने मुख्य सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

सुकेत। नवगठित नगर पालिका सुकेत में बुधवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पालिका कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। इस अवसर पर आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान समारोह में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया और उन्हें सुरक्षा किट वितरित की। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष जितेंद्र चौपड़ा (जगदीश), उपाध्यक्ष विकास चौहान सहित नवनिर्वाचित पार्षदों का भी माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सुकेत नगर पालिका के गठन के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद के रूप में चुने गए जनप्रतिनिधियों की यह पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह अवसर ऐतिहासिक है और जनप्रतिनिधियों को नगर के विकास के लिए ऐसे कार्य करने चाहिए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां याद रखें। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नगर के विकास पर विशेष जोर दिया।

मंत्री ने खुद लगाई झाड़ू

कार्यक्रम के बाद मंत्री मदन दिलावर के साथ पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और पालिका कर्मचारियों ने मुख्य सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

हर घर तक पहुंचेगा कचरा संग्रहण वाहन

स्वच्छता अभियान के बाद नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र चौपड़ा ने सफाई कर्मचारियों की बैठक लेकर नगर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी क्षेत्रों में नियमित सफाई कराने और कचरा संग्रहण वाहनों का निर्धारित समय पर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में नगर में 4 कचरा संग्रहण वाहन और 2 ट्रैक्टर के माध्यम से कचरा संग्रहण किया जा रहा है। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को नियमित करने के लिए सुबह और शाम के समय का निर्धारण किया जा रहा है। बैठक में कचरा वाहनों के चालकों की संख्या बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई।

नगर के प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए पार्षदों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्षद अपने-अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे और संबंधित समस्याओं की जानकारी पालिका प्रशासन को देंगे।

इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी हेमेंद्र सांखला, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, मंडल अध्यक्ष शांति बाई, उपाध्यक्ष विकास चौहान, भाजपा नेता नितिन शर्मा, राकेश वर्मा सहित पार्षद कपिल भावसार, संजनी, गजेंद्र यादव, जगदीश मेहर, बालचंद भील, राजेश बंजारा, संजय सोनी, मंजू बाई, पूजा कुमारी, दीपिका सुमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: