ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

हाट बाजार में जाम रोकने सड़क पर उतरे कांग्रेस पार्षद

दुकानदारों से समझाइश कर सड़क से पीछे लगवाए ठेले, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
हाट बाजार में जाम रोकने सड़क पर उतरे कांग्रेस पार्षद
हाट बाजार में जाम रोकने सड़क पर उतरे कांग्रेस पार्षद
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । सुकेत

सुकेत। रविवार को लगने वाले हाट बाजार में सड़क किनारे दुकानें और ठेले लगने से यातायात प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों ने व्यवस्था संभाली। पार्षदों ने बाजार में पहुंचकर दुकानदारों और ठेला संचालकों से समझाइश की तथा दुकानों को सड़क से पीछे व्यवस्थित तरीके से लगाने की अपील की।

नवनिर्वाचित पार्षद उमरदीन खान, अब्दुल इस्लाम, रफीक आर्मी, शाहरुख खान और वसीम सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूमकर दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि रविवार के हाट बाजार में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में दुकानें सड़क तक फैलने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और जाम की स्थिति बनती है। पार्षदों की समझाइश के बाद दुकानदारों ने सहयोग करते हुए अपनी दुकानें सड़क से पीछे व्यवस्थित कर लीं।

पार्षदों ने कहा कि बाजार की यातायात व्यवस्था केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। दुकानदारों और आमजन के सहयोग से ही बाजार को व्यवस्थित और सुगम बनाया जा सकता है। उन्होंने दुकानदारों से आगे भी सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने और ग्राहकों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह रखने की अपील की।

सफाई के लिए खुद उठाई झाड़ू

पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था सुधारने के साथ सफाई अभियान में भी भागीदारी निभाई। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर बाजार के आसपास सफाई की और दुकानदारों व आमजन से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाट बाजार में स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: