ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

सुकेत नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, मंत्री मदन दिलावर ने किया अभिनंदन

पहले ही दिन स्वच्छता मित्रों का सम्मान, सुरक्षा किट वितरित; मंत्री के साथ अध्यक्ष-पार्षदों ने लगाई झाड़ू

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सुकेत नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, मंत्री मदन दिलावर ने किया अभिनंदन
सुकेत नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, मंत्री मदन दिलावर ने किया अभिनंदन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

सुकेत। नवगठित नगर पालिका सुकेत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने सोमवार को पालिका कार्यालय में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान समारोह में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया और उन्हें सुरक्षा किट वितरित की।

कार्यक्रम में मंत्री मदन दिलावर ने नवगठित नगर पालिका के पार्षदों का भी माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुकेत में पहली बार नगर पालिका का गठन हुआ है और नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद इस बोर्ड के पहले जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी का अवसर भी है।

मंत्री ने पार्षदों एवं स्वच्छता कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुकेत की नवगठित नगर पालिका के पहले बोर्ड के सदस्य होने के कारण उनका नाम इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से नगर के विकास और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करने का आह्वान किया।

मंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाड़ू

कार्यक्रम के बाद मंत्री मदन दिलावर ने नगर पालिका के उपाध्यक्ष जगदीश चोपड़ा, विकास चौहान, नगर पालिका ईओ हेमेंद्र, पार्षदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पालिका कर्मचारियों के साथ मुख्य सड़क पर झाड़ू लगाई। इसके साथ ही नगर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई।

इस दौरान स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा किट भेंट कर उनके कार्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, मंडल अध्यक्ष शांति बाई, भाजपा नेता नितिन शर्मा, राकेश वर्मा सहित नगर पालिका कर्मचारी, पार्षद एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: