ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

सुकेत में व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंपा शव

रामगंजमंडी के नयापुरा इलाके की घटना, सुबह जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सुकेत में व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंपा शव
सुकेत में व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंपा शव
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

रामगंजमंडी। सुकेत कस्बे के नयापुरा इलाके में एक व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर सुकेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मद यूसुफ के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करते थे।

बताया जा रहा है कि उन्होंने देर रात अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। सुबह परिजनों को घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और सुकेत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहने और आपसी सहमति जताने पर शव बिना पोस्टमार्टम के उन्हें सुपुर्द कर दिया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: