ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

सुकेत के वार्ड 4 और 5 में पेयजल संकट, पाइपलाइन विस्तार और सड़क मरम्मत की मांग

जलदाय विभाग से नियमित जलापूर्ति और पेयजल की गुणवत्ता जांच कराने की मांग, मकानों के नीचे दबी पुरानी पाइपलाइन बदलने की जरूरत बताई

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सुकेत के वार्ड 4 और 5 में पेयजल संकट, पाइपलाइन विस्तार और सड़क मरम्मत की मांग
सुकेत के वार्ड 4 और 5 में पेयजल संकट, पाइपलाइन विस्तार और सड़क मरम्मत की मांग
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । रामगंजमंडी

सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 और 5 में पेयजल समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने पाइपलाइन का विस्तार कराने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

पार्षद रफीक आर्मी ने बताया कि दोनों वार्डों में कई जगह मकान बनने के बावजूद पेयजल पाइपलाइन नहीं पहुंची है। ऐसे क्षेत्रों का सर्वे करवाकर पाइपलाइन बिछाई जाए, ताकि सभी परिवारों को पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने से गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भरने से आवागमन में परेशानी और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

पार्षदों ने नगर पालिका के पीछे स्थित क्षेत्र की पुरानी पेयजल पाइपलाइन का निरीक्षण कराने की मांग भी की। उनका कहना है कि कुछ स्थानों पर पाइपलाइन मकानों के नीचे दब गई है और पानी में दुर्गंध आने की शिकायतें हैं। ऐसे में पानी की गुणवत्ता की जांच कर जरूरत के अनुसार पुरानी पाइपलाइन बदलने और सुरक्षित स्थान से नई लाइन बिछाने की मांग की गई।

इस दौरान कांग्रेस पार्षद रफीक आर्मी, शाहरुख मंसूरी, इस्लाम भाई सहित जहांगीर भाई, कालू, वसीम, वकार भाई, इश्तियाक भाई, मोनू भाई, सुल्तान भाई, शाकिर भाई और नावेद खान मौजूद रहे। पार्षदों ने विभाग से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: