ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

20 लाख की कार में 10 हजार इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, नाकाबंदी में पकड़े

पुलिस को देख चालक ने कार भगाई, पीछा कर रोका; यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार, दस्तावेज नहीं मिले

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
20 लाख की कार में 10 हजार इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, नाकाबंदी में पकड़े
20 लाख की कार में 10 हजार इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, नाकाबंदी में पकड़े
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। थाना सीमलिया पुलिस और डीएसटी टीम ने 4 अक्टूबर को नाकाबंदी के दौरान अवैध विस्फोटक सामग्री के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर बरामद किए। डेटोनेटर एक सफेद ब्रेजा कार में ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने कार सहित जब्त माल की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई है। कार्रवाई के दौरान कार चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर के अनुसार सीमलिया थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान यूपी नंबर की ब्रेजा कार UP91 Z 6817 को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने कार भगाने का प्रयास किया। टीम ने पीछा कर कार को रुकवाया और तलाशी ली। कार के अंदर बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेन्द्र कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी पठानपुरा मोहल्ला राठ, जिला हमीरपुर, उत्तरप्रदेश तथा धीरज उर्फ राजा पुत्र होरीलाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी मकरबई, थाना कबरई, जिला महोबा, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से डेटोनेटर के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने मामले में थाना सीमलिया में धारा 288 बीएनएस तथा 5/9 एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 10 हजार डेटोनेटर कहां से लाए गए थे, इन्हें कहां पहुंचाया जाना था और इनके परिवहन के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। कार्रवाई में थाना सीमलिया पुलिस और डीएसटी टीम की अहम भूमिका रही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: