ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कांग्रेस पार्षदों का पालिका में स्वागत, जनसमस्याएं जल्द दूर करने की मांग

सड़क, बिजली और पानी के मुद्दे उठाए; पालिका मंडल की पहली बैठक बुलाने की मांग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कांग्रेस पार्षदों का पालिका में स्वागत, जनसमस्याएं जल्द दूर करने की मांग
कांग्रेस पार्षदों का पालिका में स्वागत, जनसमस्याएं जल्द दूर करने की मांग
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | सुल्तानपुर

नगर पालिका सुल्तानपुर में गुरुवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया गया। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार और पालिका अध्यक्ष अनीता मेघवाल ने पार्षदों को मालाएं पहनाईं। इस दौरान पार्षदों ने शहर की समस्याओं और पालिका की व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।

पार्षद मायाराम मेघवाल और मुकेश उदयराज ने सड़क, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। उन्होंने महिला और पुरुष पार्षदों के लिए पालिका में बैठने की उचित व्यवस्था करने तथा नगर पालिका मंडल की पहली बैठक जल्द बुलाने की बात भी रखी।

पार्षदों ने प्रत्येक वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारियों की संख्या और पालिका में कुल सफाई कर्मचारियों का स्पष्ट ब्योरा सभी पार्षदों को उपलब्ध कराने की मांग की। पार्षद सरफुद्दीन अंसारी, हर्षित शर्मा और इरशाद पठान ने कहा कि पालिका में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जानी चाहिए। उन्होंने वार्डों की समस्याएं सदन में रखकर उनके समाधान और सभी पार्षदों के साथ निष्पक्ष व्यवहार करने की मांग की।

पालिका अध्यक्ष अनीता मेघवाल और अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि नगर पालिका के कार्य ईमानदारी और निष्पक्षता से किए जाएंगे तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: