नागरिक अभिव्यक्ति @ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। महात्मा गांधी जयंती पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वार्ड पार्षदों ने गांधी चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने तथा गांधीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद मुकेश मेघवाल, हर्षित शर्मा, हरी नागर, अब्दुल रहुफ लाहौरी और इरशाद लाला सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
