नागरिक अभिव्यक्ति । सुल्तानपुर
बिजली बिलों की बकाया राशि के निस्तारण के लिए जयपुर डिस्कॉम की ओर से सुल्तानपुर कार्यालय में 12 से 14 अक्टूबर तक तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ लेने से वंचित रहे उपभोक्ताओं को बकाया राशि के निस्तारण का अवसर मिलेगा।
सहायक अभियंता गौरव गुप्ता ने बताया कि शिविर में उन उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की बकाया राशि के निस्तारण की प्रक्रिया की जाएगी, जिनके बिजली कनेक्शन पहले काट दिए गए हैं। इस संबंध में संबंधित उपभोक्ताओं को सुल्तानपुर कार्यालय की ओर से नोटिस भी जारी किए गए हैं।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने बकाया बिजली बिलों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी करवाएं।
