ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

सुल्तानपुर में 14 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, सुबह 6 बजे पहुंची टीम

नोटिस के बाद चार घंटे चली कार्रवाई, पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में सीमांकन कर लगाया नगर पालिका का बोर्ड

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सुल्तानपुर में 14 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, सुबह 6 बजे पहुंची टीम
सुल्तानपुर में 14 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, सुबह 6 बजे पहुंची टीम
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । सुल्तानपुर

सुल्तानपुर नगर पालिका क्षेत्र के झोटोली गांव में बुधवार सुबह सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका, वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम सुबह करीब 6 बजे मौके पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, कांग्रेस नेता अमीन पठान के छोटे भाई रफीक पठान के कब्जे वाली करीब 2.19 हेक्टेयर यानी 14 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। पास स्थित वन विभाग की जमीन पर भी निर्माण किए जाने की जानकारी सामने आई थी। कार्रवाई के बाद जमीन का सीमांकन कर नगर पालिका का बोर्ड लगाया गया।

नायब तहसीलदार एवं कार्रवाई के लिए नियुक्त मजिस्ट्रेट संदीप मेघवाल ने बताया कि संबंधित व्यक्ति को पहले नोटिस दिया गया था। इसके बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, सरकारी जमीन का उपयोग खेती के लिए किया जा रहा था। दो जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाकर जमीन को नगर पालिका के कब्जे में लिया गया।

चार घंटे चली कार्रवाई, पुलिस बल तैनात

कार्रवाई के दौरान सर्किल डीएसपी ओमप्रकाश सहरावग सहित तीन थानों की पुलिस और ग्रामीण पुलिस लाइन का जाब्ता तैनात रहा। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई समाप्त होने के बाद इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि सुल्तानपुर पहले ग्राम पंचायत थी। नगर पालिका बनने के बाद इसकी राजस्व सीमा का विस्तार हुआ। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित जमीन नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में आने के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: