ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

सुल्तानपुर तक इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने की मांग, 20 किमी अतिरिक्त संचालन से हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से नगरवासियों ने की पीएम ई-बस सेवा योजना से जोड़ने की मांग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सुल्तानपुर तक इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने की मांग, 20 किमी अतिरिक्त संचालन से हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत
सुल्तानपुर तक इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने की मांग, 20 किमी अतिरिक्त संचालन से हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

सुल्तानपुर (कोटा)। कोटा से सिमलिया तक संचालित हो रही इलेक्ट्रिक सिटी बसों का लाभ अब सुल्तानपुर तक पहुंचाने की मांग उठने लगी है। नगरवासियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सुल्तानपुर को भी पीएम ई-बस सेवा योजना से जोड़ते हुए इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुरू करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सिमलिया से सुल्तानपुर तक करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त मार्ग पर बसों का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिल सकती है।

नगरवासियों ने सुझाव दिया है कि सिमलिया से कराड़िया-जालिमपुरा होते हुए सुल्तानपुर तक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएं। इसके अलावा कोटा से ताथेड़, दीगोद और सुल्तानपुर होते हुए बस सेवा शुरू करने की मांग भी की गई है। इन मार्गों पर नियमित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होने से आसपास के गांवों के लोगों को भी फायदा मिल सकता है।

रोडवेज बसों की कमी से यात्री परेशान

क्षेत्र में रोडवेज बसों की कमी और निजी मिनी बसों के अनियमित संचालन के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजाना कोटा आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को समय पर परिवहन सुविधा नहीं मिलने से दिक्कत होती है।

नगरवासियों का मानना है कि इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधाजनक और नियमित परिवहन विकल्प मिल सकेगा। इससे कोटा और सुल्तानपुर के बीच आवागमन आसान होने के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकती है।

दो मार्गों पर बस संचालन का सुझाव

सुल्तानपुर तक इलेक्ट्रिक बस सेवा पहुंचाने के लिए दो प्रमुख मार्गों पर विचार करने की मांग की गई है। पहला मार्ग सिमलिया से कराड़िया-जालिमपुरा होते हुए सुल्तानपुर तक है, जबकि दूसरा मार्ग कोटा से ताथेड़, दीगोद होते हुए सुल्तानपुर तक बसें चलाने का है।

अब नगरवासियों की मांग पर संबंधित स्तर पर क्या पहल होती है, इस पर क्षेत्र के लोगों की नजरें टिकी हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: