नागरिक अभिव्यक्ति । सुल्तानपुर
शारदीय नवरात्र के अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहन्दी में कन्या भोज एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भोजन कराया गया और प्रसादी वितरित की गई। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और संस्कारों की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रधान हरिओम मीणा ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं मां दुर्गा के चित्र के समक्ष भोग अर्पित करके किया। विद्यालय की अध्यापिका एवं भामाशाह कामिनी शर्मा के सहयोग से विद्यार्थियों को पूरी, नमकीन और विशेष प्रसादी वितरित की गई। विद्यार्थियों ने पंक्तिबद्ध बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर संस्था प्रधान हरिओम मीणा और विद्यालय परिवार ने कामिनी शर्मा के सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को धार्मिक परंपराओं के साथ सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।
