ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

नगरपालिका में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई, कर्मचारियों ने किया श्रमदान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नगरपालिका में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई, कर्मचारियों ने किया श्रमदान
नगरपालिका में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई, कर्मचारियों ने किया श्रमदान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पालिका परिसर में सद्भावना प्रार्थना सभा से हुई। इसके बाद पालिका अध्यक्ष, पार्षदों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया।

कार्यक्रम में शामिल लोग गांधी चौक पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पालिका अध्यक्ष अनीता मेघवाल ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन तथा देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों ने समाज को सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाया। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार, पार्षद महेंद्र योगी और सुरेंद्र गोचर, सुनील कुमार, छोटूलाल सुमन, कौशल सैनी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: