ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

सुल्तानपुर में नवरात्र महोत्सव की धूम, विजय हनुमानजी मंदिर में विराजी 9 फीट ऊंची प्रतिमा

चामुंडा, कंकाली और लालबाई माता मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धालु, पूजा-अर्चना का दौर जारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सुल्तानपुर में नवरात्र महोत्सव की धूम, विजय हनुमानजी मंदिर में विराजी 9 फीट ऊंची प्रतिमा
सुल्तानपुर में नवरात्र महोत्सव की धूम, विजय हनुमानजी मंदिर में विराजी 9 फीट ऊंची प्रतिमा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

शारदीय नवरात्र के अवसर पर सुल्तानपुर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और उत्साह का माहौल है। मंदिरों में माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं, वहीं विभिन्न स्थानों पर सजे पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूजा-अर्चना, आरती और विशेष श्रृंगार के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

सुल्तानपुर के चामुंडा माता मंदिर, विजय हनुमानजी मंदिर, कंकाली माता मंदिर और मां लालबाई माता मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष आयोजन हो रहे हैं। विजय हनुमानजी मंदिर परिसर में इस बार मिट्टी से निर्मित मां दुर्गा की 9 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। आयोजकों के अनुसार, यह सुल्तानपुर में स्थापित सबसे बड़ी प्रतिमा है। प्रतिमा के दर्शन के साथ यहां आयोजित डांडिया कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मंदिर के महंत प्रभुदास महाराज ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन श्री विजय हनुमानजी महाराज का पंचोपचार विधि से पूजन किया जा रहा है। चोला चढ़ाने के साथ फूलों से आकर्षक श्रृंगार भी किया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के बाद से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। पूजा, आरती और सांस्कृतिक आयोजनों के चलते पूरे क्षेत्र में नवरात्र का उल्लास छाया हुआ है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: