ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

पंचायत चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, बड़ौद चौकी पर सीएलजी बैठक

नवरात्र, दशहरा और दीपावली पर सुरक्षा व यातायात प्रबंधन को लेकर चर्चा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पंचायत चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, बड़ौद चौकी पर सीएलजी बैठक
पंचायत चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, बड़ौद चौकी पर सीएलजी बैठक
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

सुल्तानपुर I आगामी पंचायती राज चुनाव, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनावों और नवरात्र, दशहरा तथा दीपावली के मद्देनजर सोमवार को पुलिस चौकी बड़ौद पर सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी दीप्ति रानी ने की। इसमें कानून-व्यवस्था, शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

थानाधिकारी ने चुनावों को भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सीएलजी सदस्यों, ग्रामीण प्रबुद्धजनों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर नजर रखने तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन बेहतर बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

थानाधिकारी दीप्ति रानी ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सकती है। बैठक में मौजूद सीएलजी सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: