ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

सुल्तानपुर पंचायत समिति चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन, प्रत्याशियों की बढ़ेगी भीड़

भाजपा-कांग्रेस की अधिकृत सूची का इंतजार, 23 अक्टूबर को 1.19 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सुल्तानपुर पंचायत समिति चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन, प्रत्याशियों की बढ़ेगी भीड़
सुल्तानपुर पंचायत समिति चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन, प्रत्याशियों की बढ़ेगी भीड़
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

सुल्तानपुर पंचायत समिति की 21 सदस्य सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। अंतिम दिन उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ बढ़ने के साथ क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज होने की संभावना है।

सोमवार को वार्ड 6, 9 और 11 से एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। भाजपा और कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं होने से टिकट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में अंतिम दिन राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय दावेदार भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

रिटर्निंग अधिकारी एवं दीगोद एसडीएम दीपक महावर ने बताया कि 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

सुल्तानपुर पंचायत समिति की 21 सीटों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 372 वार्ड पंच पदों के लिए भी चुनाव होंगे। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार क्षेत्र में 1,19,085 मतदाता हैं। इनमें 61,163 पुरुष और 57,922 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 129 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 84 सामान्य और 45 संवेदनशील बूथ हैं। प्रति बूथ औसतन 923 मतदाता हैं। देवपुरा में सबसे कम 507 मतदाता हैं।

चुनाव कार्यक्रम

8 अक्टूबर : नामांकन प्रक्रिया शुरू

13 अक्टूबर : नामांकन की अंतिम तिथि

14 अक्टूबर : नामांकन पत्रों की जांच

15 अक्टूबर : दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी और इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटन

22 अक्टूबर : मतदान

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: