ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / सामाजिक सरोकार / लेख विस्तार
सामाजिक सरोकार

मंडी परिसर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग, 101 कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मंडी परिसर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग, 101 कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
मंडी परिसर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग, 101 कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | सुल्तानपुर। नगर के मंडी परिसर में बुधवार देर शाम राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम और तेजाजी गायन का आयोजन किया गया। क्षेत्र के हजारों लोगों ने लोक संस्कृति, तेजाजी गायन और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर और सुल्तानपुर नगर पालिका अध्यक्ष अनीता मेघवाल रहे। नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन बंटी डांसर और उनकी सहयोगी टीम ने किया।

कार्यक्रम में कलाकारों ने तेजाजी गायन, देशभक्ति गीतों और विभिन्न राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। कुल 101 कलाकारों ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और मंडी परिसर देर तक गूंजता रहा।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, पार्षद शुभम मित्तल, महेंद्र योगी, जयदेव अजमेरा, देवेंद्र मीणा और विजेंद्र सैनी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: