ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

सुल्तानपुर में निकला हिंदू शंखनाद पथ संचलन

विजयादशमी और शस्त्र पूजन उत्सव पर सैकड़ों स्वयंसेवकों ने किया संचलन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सुल्तानपुर में निकला हिंदू शंखनाद पथ संचलन
सुल्तानपुर में निकला हिंदू शंखनाद पथ संचलन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में विराट हिंदू शंखनाद पथ संचलन निकाला गया। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से कदम से कदम मिलाकर भाग लिया। संचलन मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

पथ संचलन मंडी प्रांगण से शुरू हुआ। यहां से स्वयंसेवक विद्यापीठ, गांधी चौक, रामदेव गली, मेदपुरा और बांस कॉलोनी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। तीन किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने के बाद संचलन पुनः मंडी प्रांगण पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।

संचलन के दौरान मार्ग के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन उत्सव के निमित्त आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की एकजुटता और अनुशासन देखने को मिला। नगर में संचलन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: