नागरिक अभिव्यक्ति | सुल्तानपुर
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सुल्तानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों के दादा-दादी और नाना-नानी को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य दर्शना मीणा ने बुजुर्गों का स्वागत किया। विद्यालय परिवार ने उन्हें मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर बुजुर्गों ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने मेहनत, अनुशासन, अच्छे संस्कार और बड़ों के सम्मान का महत्व बताया।
बुजुर्गों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को वरिष्ठजनों के अनुभवों से जोड़ना और उनके प्रति सम्मान का भाव बढ़ाना है। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थी और स्टाफ मौजूद रहे।
