ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

स्कूलों में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और संस्कारों का संदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
स्कूलों में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और संस्कारों का संदेश
स्कूलों में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और संस्कारों का संदेश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ सुल्तानपुर

गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सुल्तानपुर के रॉयल्स अकैडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली, पोस्टर मेकिंग एवं भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश दिया। इसके बाद गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अनीता मेघवाल सहित अन्य नगर पालिका सदस्य मौजूद रहे।

रॉयल्स अकैडमी में विद्यालय की निदेशक निकिता हाड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अनुशासन, स्वच्छता और सेवा के मूल्यों को अपनाना चाहिए।

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य दर्शना मीणा ने विद्यार्थियों को गांधीजी के जीवन एवं आदर्शों से अवगत कराया। वहीं कुसुमलता शर्मा, पुष्पा मीणा एवं हर्षवर्धन सिंह ने भी विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। रॉयल्स अकैडमी में विद्यार्थियों ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: