नागरिक अभिव्यक्ति । सुल्तानपुर
सुल्तानपुर के विजय हनुमान जी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा-डांडिया उत्सव की धूम मची हुई है। मंदिर में प्रतिदिन धार्मिक आयोजनों के साथ भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में संध्या आरती के बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गरबा-डांडिया कर उत्सव में रंग जमाया।
पारंपरिक अंदाज में डांडिया करते बच्चों की मनमोहक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच मंदिर परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया। नवरात्रि के दौरान आयोजित हो रहे इस उत्सव में धार्मिक आस्था के साथ बच्चों का उत्साह भी देखते ही बना।
