ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

सुमेरगंजमंडी में बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज, वर्षों पुरानी समस्या का होगा स्थायी समाधान

ओम बिरला के प्रयासों से मिली मंजूरी; बारिश में जलभराव से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश, चंबल पुल बनने के बाद बढ़ेगा यातायात

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सुमेरगंजमंडी में बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज, वर्षों पुरानी समस्या का होगा स्थायी समाधान
सुमेरगंजमंडी में बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज, वर्षों पुरानी समस्या का होगा स्थायी समाधान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा/बूंदी, 21 अगस्त। सुमेरगंजमंडी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का अब स्थायी समाधान होने जा रहा है। इंद्रगढ़-चाणदाखुर्द-ढीपरी चंबल-रजोपा-इटावा-पीपल्दा-शहनावदा राज्य राजमार्ग संख्या-120 के किलोमीटर 5 पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।

यह मंजूरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई वार्ता के बाद मिली है। आरओबी बनने से सुमेरगंजमंडी के पास रेलवे पुलिया के नीचे होने वाले जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश में जलभराव से होती थीं दुर्घटनाएं

राज्य राजमार्ग संख्या-120 इंद्रगढ़ से चाणदाखुर्द, ढीपरी चंबल, रजोपा, इटावा, पीपल्दा और शहनावदा होते हुए मध्यप्रदेश को जोड़ता है। सुमेरगंजमंडी के पास किलोमीटर 5 पर दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन है। यहां सड़क रेलवे पुलिया के नीचे से होकर गुजरती है।

बारिश और सर्दी के दौरान पुलिया के नीचे पानी भरने से आवागमन बाधित होता रहा है। जलभराव के कारण इस स्थान पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी और कई हादसे भी हो चुके हैं। आरओबी बनने के बाद इस समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

चंबल पुल बनने के बाद बढ़ेगा यातायात

यह मार्ग स्थानीय आवागमन के साथ धार्मिक और अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। इसी रास्ते से कमलेश्वर महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। साथ ही यह मार्ग कोटा जिले के ढीपरी चंबल, इटावा, पीपल्दा, शहनावदा सहित आसपास के क्षेत्रों को मध्यप्रदेश से जोड़ता है।

ढीपरी के निकट चंबल नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण भी प्रगति पर है। इसके पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में रेलवे पुलिया के स्थान पर आरओबी का निर्माण यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आरओबी बनने के बाद जलभराव के कारण होने वाली परेशानी से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। साथ ही इंद्रगढ़ से मध्यप्रदेश तक जाने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: