ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

तालेड़ा-अकतासा में विजयादशमी पर निकला RSS का पथ संचलन

स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर दिया एकजुटता का संदेश, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
तालेड़ा-अकतासा में विजयादशमी पर निकला RSS का पथ संचलन
तालेड़ा-अकतासा में विजयादशमी पर निकला RSS का पथ संचलन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी | नागरिक अभिव्यक्ति। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तालेड़ा मंडल की ओर से विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को तालेड़ा-अकतासा के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। इसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से कदम से कदम मिलाकर समाज में एकता और संगठन का संदेश दिया। साथ चल रहे बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

पथ संचलन का कस्बेवासियों और विभिन्न संगठनों की ओर से जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इससे पहले अकतासा में विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।

समाज को संगठित रहने का संदेश

कार्यक्रम की अध्यक्षता तालेड़ा की सेवा बस्ती के मेघराज ने की। उन्होंने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।

बौद्धिक वक्ता के रूप में जिला कार्यवाह सत्यनारायण जांगिड़ ने संघ के 101 वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए युवाओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और समाज को संगठित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

पंच परिवर्तनों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव पर जोर

सत्यनारायण जांगिड़ ने संघ के पंच परिवर्तनों के बारे में जानकारी देते हुए नागरिक शिष्टाचार, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी की भावना, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के लोग इन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। समाज की प्रगति से देश के विकास को भी गति मिलती है।

कार्यक्रम और पथ संचलन में नगर के वरिष्ठ स्वयंसेवकों सहित अनेक लोगों ने भाग लिया। आयोजन के माध्यम से अनुशासन, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: