ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

तालेड़ा में कार की ड्राइवर सीट पर युवक का शव मिलने से सनसनी

मृतक कोटा निवासी, शरीर पर गोली के निशान; पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ शुरू की जांच

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
तालेड़ा में कार की ड्राइवर सीट पर युवक का शव मिलने से सनसनी
तालेड़ा में कार की ड्राइवर सीट पर युवक का शव मिलने से सनसनी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। बूंदी जिले के तालेड़ा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर वेदांत कॉलेज के पास कार की ड्राइवर सीट पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोटा निवासी मोहम्मद यकीन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर गोली के निशान पाए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बूंदी एसपी अविनाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सीआई मुकेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र सुनसान है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा तकनीकी सहायता के जरिए भी घटना से जुड़े तथ्यों और संदिग्धों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना की परिस्थितियों और मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: