ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

तालेड़ा पंचायत चुनाव: पंचायत समिति के लिए 41 और जिला परिषद के लिए 48 नामांकन दाखिल

गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 36 और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 35 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, 23 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
तालेड़ा पंचायत चुनाव: पंचायत समिति के लिए 41 और जिला परिषद के लिए 48 नामांकन दाखिल
तालेड़ा पंचायत चुनाव: पंचायत समिति के लिए 41 और जिला परिषद के लिए 48 नामांकन दाखिल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 36 और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 35 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। अब तक पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 41 तथा जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 48 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। नामांकन के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार तृतीय चरण में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वहीं, 24 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। ऐसे में अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

पंचायत समिति सदस्य पदों पर इन प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पंचायत समिति तालेड़ा के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस, भाजपा, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।

वार्ड 1 से मेघा, वार्ड 2 से प्रेम बाई और वार्ड 3 से अनोख बाई ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड 4 से युवराज, जगदीश और रणजीत ने कांग्रेस से पर्चे भरे। वार्ड 5 से फोरंता बाई, वार्ड 6 से अमर लाल, वार्ड 7 से रिंकू कुमारी शर्मा (भाजपा) और कन्हैया लाल (कांग्रेस) ने नामांकन दाखिल किए।

वार्ड 8 से जानकी बाई, वार्ड 9 से तेजमल, वार्ड 10 से सुनीता बाई और रोशन, वार्ड 11 से कौशल्या और सुगना बाई तथा वार्ड 12 से ललिता और जगन्नाथी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन प्रस्तुत किए।

वार्ड 13 से रामनिवास और प्रेम शंकर (कांग्रेस), उच्छब मीणा (बसपा) और धनकंवर (भाजपा) ने पर्चे भरे। वार्ड 14 से पंकज मेघवाल (कांग्रेस) और सचिन गोचर (निर्दलीय), जबकि वार्ड 16 से रामरतन और धर्मराज (कांग्रेस) ने नामांकन दाखिल किए।

इसी तरह वार्ड 17 से आरती (बसपा), वार्ड 18 से भावना मीणा (कांग्रेस), वार्ड 19 से संतोष साहू (कांग्रेस) और मनीषा कुमारी (बसपा), वार्ड 20 से गोबरी बाई मीणा (कांग्रेस) और संजू मीणा (बसपा) ने पर्चे भरे।

वार्ड 21 से नरेंद्र (बसपा), वार्ड 23 से धनराज गुर्जर (बसपा) और सोनू खटाना (निर्दलीय), जबकि वार्ड 25 से राजेश (कांग्रेस) ने नामांकन प्रस्तुत किया।

जिला परिषद सदस्य पदों के लिए भी बढ़ी हलचल

जिला परिषद सदस्य पदों के लिए गुरुवार को विभिन्न वार्डों में 35 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड 1 से आशा कुमारी (कांग्रेस) और वार्ड 2 से भानुप्रताप (कांग्रेस) तथा शोकीन चंद्र राठौर (भाजपा) ने नामांकन भरा।

वार्ड 4 से पप्पू (कांग्रेस), वार्ड 7 से प्रेम बाई (कांग्रेस), वार्ड 8 से राकेश गोस्वामी (बसपा) और रणवीर सिंह (भाजपा) ने पर्चे दाखिल किए। वार्ड 9 से दिनेश लोहिया (कांग्रेस), वार्ड 10 से गुड्डी बाई (कांग्रेस) और पूजा शर्मा (भाजपा), वार्ड 11 से चन्द्रकला (कांग्रेस) तथा वार्ड 12 से सोहन लाल और खेमराज मीना (कांग्रेस) ने नामांकन प्रस्तुत किए।

वार्ड 13 से रानी, वार्ड 14 से सुरजन और वार्ड 15 से सुनीता कुमारी, सुनीता नागर और कविता सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पर्चे भरे। वार्ड 16 से सीताराम और हेमराज (कांग्रेस), वार्ड 17 से कन्हैया लाल मीना (भाजपा), वार्ड 18 से बछराज (कांग्रेस) और वार्ड 19 से पाना (कांग्रेस) ने नामांकन दाखिल किए।

वार्ड 20 से मनीष कुमार सैनी और बाबू लाल सेन (भाजपा) तथा जमना लाल (कांग्रेस) ने पर्चे भरे। वार्ड 21 से हंसा गुर्जर और अनोख (कांग्रेस) तथा राममूर्ति सेन (भाजपा) ने नामांकन प्रस्तुत किए। वार्ड 22 से मनमोहन (कांग्रेस), वार्ड 23 से ललिता कुमारी (कांग्रेस), वार्ड 25 से मोजी राम गुर्जर (कांग्रेस) और चन्द्रभान (भाजपा) तथा वार्ड 26 से रामनारायण (कांग्रेस) और रामदेव (भाजपा) ने नामांकन दाखिल किए।

23 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन

तालेड़ा क्षेत्र में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है, जबकि 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी तथा प्रत्याशियों के बीच मुकाबले की स्थिति सामने आएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: