ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

तालेड़ा पंचायत समिति चुनाव: 25 वार्डों में 66 प्रत्याशी, 67 नामांकन दाखिल

भाजपा-कांग्रेस के साथ बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी भरे पर्चे; आज होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
तालेड़ा पंचायत समिति चुनाव: 25 वार्डों में 66 प्रत्याशी, 67 नामांकन दाखिल
तालेड़ा पंचायत समिति चुनाव: 25 वार्डों में 66 प्रत्याशी, 67 नामांकन दाखिल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत तालेड़ा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार को प्रत्याशियों ने उत्साह दिखाया। 25 वार्डों के लिए कुल 66 प्रत्याशियों ने 67 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। भाजपा और कांग्रेस के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव मैदान में उतरने के लिए पर्चे भरे। शनिवार, 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।

प्रभारी अधिकारी, सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 1 से धर्मराज (बसपा), जोगेंद्र कुमार (निर्दलीय) और आशा राम गुर्जर (भाजपा) ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 2 से पप्पूड़ी बाई (भाजपा), सीमा बाई (कांग्रेस), प्रकाशी (निर्दलीय), मूर्ति बाई (निर्दलीय) और अजोड बाई (निर्दलीय) ने पर्चे भरे। वार्ड संख्या 3 से सुगना बाई (भाजपा), वार्ड संख्या 4 से ममता (भाजपा) तथा वार्ड संख्या 5 से अनीता (निर्दलीय) और दीपु कुमारी गुर्जर (भाजपा) ने नामांकन प्रस्तुत किए।

वार्ड संख्या 6 से विष्णु (भाजपा), वार्ड संख्या 7 से विक्रम सिंह हाड़ा (भाजपा), वार्ड संख्या 8 से कैलाश (भाजपा), वार्ड संख्या 9 से किशन (भाजपा) और मुकेश (भाजपा) तथा वार्ड संख्या 10 से शांति (भाजपा) और मन्नी (निर्दलीय) ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड संख्या 11 से राधे रानी (भाजपा) और वार्ड संख्या 12 से सुनीता (भाजपा) के दो नाम निर्देशन पत्रों का उल्लेख किया गया है।

वार्ड संख्या 13 से टीना मीणा (कांग्रेस) और गणेश (कांग्रेस), वार्ड संख्या 14 से अनिरुद्ध (भाजपा) तथा वार्ड संख्या 15 से द्रोपती कुमारी मेघवाल (भाजपा) ने पर्चे भरे। वार्ड संख्या 16 से गिरिराज (कांग्रेस), बद्री लाल एरवाल (बसपा), घासी लाल (भाजपा), सोनू (कांग्रेस) और धीरेंद्र मेघवाल (निर्दलीय) ने नामांकन दाखिल किए।

वार्ड संख्या 17 से आशा बाई (कांग्रेस), अंतिमा मेघवाल (भाजपा) और मीना (कांग्रेस), वार्ड संख्या 18 से मदनी बाई (भाजपा) और संतोष देवी (निर्दलीय) तथा वार्ड संख्या 19 से प्रभा श्रृंगी (भाजपा) ने नामांकन प्रस्तुत किए।

वार्ड 20 में सात प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

वार्ड संख्या 20 से सीमा शर्मा (भाजपा), बादाम बाई (भाजपा), अनुसुइया (कांग्रेस), हेमलता (भाजपा), ममता कुमारी (कांग्रेस), राजेश कुमारी मीणा (निर्दलीय) और सुमित्रा सुमन (निर्दलीय) ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड संख्या 21 से महावीर प्रसाद (कांग्रेस) और हीरा लाल बैरवा (भाजपा) ने पर्चे भरे।

वार्ड संख्या 22 से मीनाक्षी शर्मा (कांग्रेस), अजय मालव (बसपा), नूपुर मालव (भाजपा) और मीनाक्षी (कांग्रेस) ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड संख्या 23 से रमेशचंद (भाजपा), बजरंग सैनी (कांग्रेस), भंवर लाल (कांग्रेस), हरिराम मालव (भाजपा), दीपक सैनी (भाजपा), देवराज (निर्दलीय), चंद्र प्रकाश सैनी (निर्दलीय) और नरेश कुमार (भाजपा) ने पर्चे भरे।

वार्ड संख्या 24 से संपत बाई (कांग्रेस), संजया प्रजापत (बसपा), पूजा (कांग्रेस), निर्मला मीणा (कांग्रेस) और सुमन कुमारी (भाजपा) ने नामांकन प्रस्तुत किए। वहीं, वार्ड संख्या 25 से नंद बिहारी (भाजपा), राजेंद्र (निर्दलीय), मोहन लाल (भाजपा) और मुकेश (बसपा) ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।

अब नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: