ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

तालेड़ा स्कूल में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत कार्यशाला व प्रतियोगिताओं का आयोजन

विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर दिलाई नशामुक्त भारत की शपथ

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
तालेड़ा स्कूल में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत कार्यशाला व प्रतियोगिताओं का आयोजन
तालेड़ा स्कूल में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत कार्यशाला व प्रतियोगिताओं का आयोजन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | बूंदी। ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तालेड़ा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के युवा स्वयंसेवक गोविंद कुम्हार ने विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के साथ विद्यार्थियों में जागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त समाज के संदेश को अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश पंचोली ने कहा कि युवा वर्ग देश की रीढ़ है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक हानियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों से जीवन में कभी भी नशा नहीं करने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य, शिक्षकों और माय भारत टीम की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ ने ‘नशा मुक्त भारत’ के निर्माण की शपथ ली। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा सक्रिय सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया।

तालेड़ा में कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद अभियान के दूसरे चरण में माय भारत टीम ने निकटवर्ती अकतासा और रामगंज बालाजी के राजकीय विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

यहां विद्यालयों के प्राचार्यों और माय भारत वॉलंटियर्स ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: