ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

थाईलैंड से आए इंटरनेशनल पार्सल में मिला 1.080 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा, CBN ने किया जब्त

केक और अन्य सामान की आड़ में तस्करी का आरोप, जयपुर FPO में पहुंचा था पार्सल

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
थाईलैंड से आए इंटरनेशनल पार्सल में मिला 1.080 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा, CBN ने किया जब्त
थाईलैंड से आए इंटरनेशनल पार्सल में मिला 1.080 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा, CBN ने किया जब्त
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने थाईलैंड से आए एक इंटरनेशनल पार्सल से 1.080 किलोग्राम प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पार्सल में केक और अन्य सामान की आड़ में गांजे की तस्करी की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार थाईलैंड से भेजा गया यह पार्सल जयपुर स्थित FPO (फॉरेन पोस्ट ऑफिस) में पहुंचा था। जांच के दौरान केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को पार्सल में संदिग्ध सामग्री मिली। तलाशी लेने पर उसमें से 1.080 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद हुआ।

सीबीएन की टीम ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है। मामले में पार्सल भेजने वाले और प्राप्तकर्ता से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। एजेंसी की ओर से तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: