ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा रेल मंडल से होकर जल्द गुजरेगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

कोटा रेल मंडल से होकर जल्द गुजरेगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा रेल मंडल से होकर जल्द गुजरेगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
कोटा रेल मंडल से होकर जल्द गुजरेगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा रेल मंडल से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कोटा रेल मंडल में जल्द ही दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा शुरू होगी। जिसके बाद यात्रियों को महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जाने में काफी सुविधा मिल जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली विकली स्पेशल ट्रेन को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में रेगुलर चलाने का निर्णय लिया है। इसी तरह प्रयागराज से सूरत के बीच चलने वाली स्पेलश ट्रेन को भी साप्ताहि अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप मंे चलाया जाएगा। हालांकी अभी इन दोंनो ट्रेंनों को कब चलाया जाएगा इसकी घोषणा नहीं हुई है लेकिन रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को अमृत भारत विकली एक्सप्रेस के रूप चलाने की अनुमति दे दी है। 

उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि दोनों ट्रेनों के नंबर मंे भी परिवर्तन कर दिया गया है। पहले गोरखपुर से बांद्रा के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन का नंबर 05053 था जो कि अब 15085 कर दिया गया है। इसी तरह बांद्रा से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का नंबर 05054 था जिसको अब 15086 कर दिया गया है। वहीं दूसरी ट्रेन जो कि प्रयागराज से उधना स्पेशल ट्रेन को नंबर बदलकर 20437 किया गया जा रहा है। वापसी मंे इस ट्रन को उधना से प्रयागराज के बीच 20438 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।   

ट्रेन नंबर 15085 गोरखपुर से सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी जो कि कोटा रात को 1 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं अगले दिन ये ट्रेन शाम 6 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 15086 हर शनिवार को रात 9 बजकर 20 पर बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी. इसके बाद अगले दिन रविवार सुबह 10 बजकर 22 पर कोटा पहुंचेगी। वहीं सोमवार सुबह 6 बजकर 45 पर गोरखपुर जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन अपनी दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन पर रुकेगी।

दूसरी ट्रेन नंबर 20437 प्रयागराज से सोमवार सुबह 5 बजकर 20 पर रवाना होगी। इसके बाद शाम 5 बजकर 45 पर कोटा पहुंचेगी। इसके बाद मंगलवार तड़के 4 बजकर 05 पर उधना(सूरत) पहुंच जाएगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 20438 मंगलवार सुबह 6 बजकर 45 पर उधना(सूरत) से रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन बुधवार सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। ट्रेन आते और जाते समय फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह (आगरा), बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम और वडोदरा पर स्टॉपेज करेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: