ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

उदयपुर में ‘जागृति’ अभियान: विद्यार्थियों को यातायात नियमों और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
उदयपुर में ‘जागृति’ अभियान: विद्यार्थियों को यातायात नियमों और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक
उदयपुर में ‘जागृति’ अभियान: विद्यार्थियों को यातायात नियमों और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘जागृति’ अभियान के तहत यातायात पुलिस उदयपुर ने सेंट मैथ्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने और अपने परिवार तथा समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।

हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की दी जानकारी

यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन के नियमों से अवगत कराया। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, यातायात संकेतों की पालना करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की समझाइश दी गई। इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के प्रति भी जागरूक किया गया।

सुरक्षित वातावरण तैयार करना अभियान का उद्देश्य

‘जागृति’ अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना, मानसिक तनाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्कूल-कॉलेजों में सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कम उम्र से ही यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: