ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

उदयपुर एसपी अमृता दुहन ने कुराबड़ थाने में की जनसुनवाई, ग्रामीणों ने उठाईं सड़क और पुलिस चौकी की मांगें

ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, गांवों में गश्त बढ़ाने के निर्देश; पुलिसकर्मियों से संवाद कर मेस में भोजन की गुणवत्ता भी जांची

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
उदयपुर एसपी अमृता दुहन ने कुराबड़ थाने में की जनसुनवाई, ग्रामीणों ने उठाईं सड़क और पुलिस चौकी की मांगें
उदयपुर एसपी अमृता दुहन ने कुराबड़ थाने में की जनसुनवाई, ग्रामीणों ने उठाईं सड़क और पुलिस चौकी की मांगें
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने शुक्रवार को पुलिस थाना कुराबड़ में जनसुनवाई कर ग्रामीणों और परिवादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क सुविधा उपलब्ध कराने, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने, नई पुलिस चौकियां खोलने और गश्त बढ़ाने की मांग रखी। एसपी ने संबंधित थानाधिकारी को समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने और परिवादियों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में गिर्वा वृत्ताधिकारी छगन पुरोहित भी मौजूद रहे।

सड़क, पुलिस चौकी और गश्त बढ़ाने की मांग

जनसुनवाई के दौरान कुराबड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने झामरकोटड़ा (मामादेव) में सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने भल्लो का गुड़ा और करगेट में नई पुलिस चौकियां खोलने तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत भी बताई। एसपी ने सभी परिवादियों की शिकायतें व्यक्तिगत रूप से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए उचित और समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं

जनसुनवाई के बाद एसपी डॉ. अमृता दुहन ने थाने का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों को निष्ठा, ईमानदारी तथा पूरी मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

मेस में भोजन कर परखी गुणवत्ता

थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों के लिए तैयार होने वाले भोजन की गुणवत्ता भी जांची। इसके लिए उन्होंने स्वयं थाने की मेस में भोजन किया। जनसुनवाई और निरीक्षण के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने एक ओर ग्रामीणों की समस्याओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए, वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मियों की कार्यस्थितियों और थाने की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: