ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

टिकट जांच कर्मचारी की सतर्कता से ट्रेन में छूटा यात्री का बैग सुरक्षित मिला

रेल मदद 139 पर शिकायत के बाद फरीदाबाद स्टेशन पर आरपीएफ को सौंपा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
टिकट जांच कर्मचारी की सतर्कता से ट्रेन में छूटा यात्री का बैग सुरक्षित मिला
टिकट जांच कर्मचारी की सतर्कता से ट्रेन में छूटा यात्री का बैग सुरक्षित मिला
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। उधमपुर-कोटा एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक यात्री का छूटा हैंडबैग टिकट जांच कर्मचारी की सतर्कता से सुरक्षित मिल गया। कर्मचारी ने बैग को फरीदाबाद स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द कर दिया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20986 के वातानुकूलित कोच ए-2 में ड्यूटी कर रहे टिकट जांच कर्मचारी रवि प्रकाश को सीट नंबर 9 पर काले रंग का एक लावारिस हैंडबैग मिला। यात्रियों से पूछताछ में बैग किसी यात्री का छूटना सामने आया। इस संबंध में रेल मदद 139 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

टिकट जांच कर्मचारी ने तत्परता दिखाते हुए बैग को फरीदाबाद स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी तेजेन्द्र सिंह को सौंप दिया। जांच में बैग के अंदर मोबाइल फोन, चश्मा और कुछ कॉस्मेटिक सामग्री मिली। इसकी सूचना नई दिल्ली कंट्रोल को भी दी गई। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और आपसी समन्वय से यात्री का सामान सुरक्षित रखा जा सका।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: