ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शिक्षा / लेख विस्तार
शिक्षा

अनएकेडमी: आर्यन गुप्ता समेत कई छात्रों ने लहराया परचम

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अनएकेडमी: आर्यन गुप्ता समेत कई छात्रों ने लहराया परचम
अनएकेडमी: आर्यन गुप्ता समेत कई छात्रों ने लहराया परचम
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

अनएकेडमी सेंटर कोटा ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठ शैक्षणिक परंपरा को कायम रखा है। नीट परीक्षा परिणामों में अखिल भारतीय रैंक (AIR)-1 प्राप्त करने वाले आर्यन गुप्ता ने अपनी कक्षा 11वीं से ही नीट की प्रारंभिक तैयारी अनएकेडमी से की थी। आर्यन गुप्ता के बड़े भाई आदित्य गुप्ता ने भी पिछले वर्ष अनएकेडमी के मार्गदर्शन में नीट परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 54 प्राप्त की थी। इसी उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए री-नीट के घोषित परिणामों में भी अनएकेडमी सेंटर, कोटा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अखिल भारतीय रैंक हासिल की हैं। संस्थान के विद्यार्थियों में स्वयं सुथार ने AIR-92, निकेत कुमार झा ने AIR-671, अभिनव मौर्य ने AIR-1793, आदर्श नवीन ने AIR-2160, अभिषेक यादव ने AIR-2466, लक्ष्य सोनी ने AIR-2589 तथा मोहम्मद सैफ ने AIR-2635 प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान में हर्ष का माहौल है। संस्थान ने बताया कि री-नीट के परिणामों के बाद नीट-यूजी रिपीटर बैच के लिए विशेष छात्रवृत्ति एवं शुल्क लाभ की घोषणा की गई है। अनएकेडमी सेंटर, कोटा के प्रतिनिधियों का कहना है कि उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप मजबूत तैयारी उपलब्ध कराना है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: