ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

विकसित भारत जन सेवा अभियान: गर्भवती पूजा के लिए राहत बना ‘सेवा सेतु’ शिविर

डाबी में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ मिली आयरन-कैल्शियम की दवाएं, पोषण और गर्भावस्था संबंधी सावधानियों की दी जानकारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
विकसित भारत जन सेवा अभियान: गर्भवती पूजा के लिए राहत बना ‘सेवा सेतु’ शिविर
विकसित भारत जन सेवा अभियान: गर्भवती पूजा के लिए राहत बना ‘सेवा सेतु’ शिविर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 28 सितम्बर। राज्य सरकार के ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत ‘जन सेवा से जन विश्वास’की संकल्पना को धरातल पर पहुंचाने के उद्देश्य से तालेड़ा की ग्राम पंचायत डाबी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।

ग्राम पंचायत डाबी निवासी गर्भवती लाभार्थी पूजा के लिए यह शिविर विशेष रूप से उपयोगी साबित हुआ। गर्भावस्था के दौरान उन्हें स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयों और उचित स्वास्थ्य मार्गदर्शन की जरूरत थी। शिविर के माध्यम से उन्हें इन सुविधाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने पूजा की गर्भावस्था संबंधी स्वास्थ्य जांच की। उन्हें निःशुल्क आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण, संतुलित आहार और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य कर्मियों ने पूजा को आगे भी नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। शिविर के माध्यम से समय पर स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी परामर्श और आवश्यक दवाइयां मिलने से उन्हें राहत मिली।

‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत आयोजित इस तरह के शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: