ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

युवाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए मिलेगा 2 करोड़ तक का ऋण, ब्याज अनुदान भी देगी सरकार

महिलाओं, एससी-एसटी और दिव्यांग उद्यमियों सहित कुछ श्रेणियों को अतिरिक्त ब्याज अनुदान, एसएसओ आईडी से ऑनलाइन आवेदन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
युवाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए मिलेगा 2 करोड़ तक का ऋण, ब्याज अनुदान भी देगी सरकार
युवाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए मिलेगा 2 करोड़ तक का ऋण, ब्याज अनुदान भी देगी सरकार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और नए रोजगार अवसर सृजित करने के लिए राज्य सरकार की विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने के लिए 2 करोड़ रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना में नए उद्योग शुरू करने के साथ पहले से स्थापित उद्यमों के विस्तार, विविधीकरण और आधुनिकीकरण के लिए भी वित्तीय सहायता का प्रावधान है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक संजय भारद्वाज ने बताया कि वित्तीय संस्थानों के माध्यम से मिलने वाले ऋण पर राज्य सरकार मार्जिन मनी अनुदान और ब्याज अनुदान देगी। मार्जिन मनी अनुदान ऋण राशि का 25 प्रतिशत या अधिकतम 5 लाख रुपए, जो भी कम हो, निर्धारित है। आवेदक को परियोजना लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत स्वयं वहन करना होगा, जबकि अधिकतम 90 प्रतिशत तक ऋण मिल सकेगा। परियोजना में कार्यशील पूंजी की सीमा कुल ऋण राशि के 30 प्रतिशत तक रखी गई है।

योजना के तहत ऋण चुकाने की अधिकतम अवधि सात वर्ष होगी, जबकि ब्याज अनुदान पांच वर्ष तक मिलेगा। एक करोड़ रुपए तक के ऋण पर 8 प्रतिशत और एक करोड़ से अधिक तथा दो करोड़ रुपए तक के ऋण पर 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान देय होगा। महिला, एससी-एसटी और दिव्यांग उद्यमियों, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित उद्यमों तथा निर्धारित कार्डधारक बुनकरों और शिल्पकारों को एक से दो करोड़ रुपए तक के ऋण पर एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान का प्रावधान है।

आवेदन के लिए आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी और 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग में होना आवश्यक है। एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते समय जन आधार, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और परियोजना रिपोर्ट सहित जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इच्छुक युवा योजना की अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, बूंदी में संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: