ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

विवेक राजवंशी निर्विरोध उपमहापौर घोषित, कांग्रेस ने चुनाव का बहिष्कार किया : राकेश जैन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
विवेक राजवंशी निर्विरोध उपमहापौर घोषित, कांग्रेस ने चुनाव का बहिष्कार किया : राकेश जैन
विवेक राजवंशी निर्विरोध उपमहापौर घोषित, कांग्रेस ने चुनाव का बहिष्कार किया : राकेश जैन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 27 सितंबर। कोटा नगर निगम के उपमहापौर चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी विवेक राजवंशी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण उन्हें निर्विरोध उपमहापौर घोषित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने यह जानकारी दी।

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने नवनियुक्त महापौर एवं उपमहापौर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आम जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कोटा के विकास के लिए कार्य करेंगे।

लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने भी महापौर के बाद भाजपा के उपमहापौर निर्विरोध चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि महापौर और उपमहापौर सभी पार्षदों को साथ लेकर कोटा के विकास के लिए काम करेंगे और शहर को राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश में एक मिसाल बनाने की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कांग्रेस के चुनाव बहिष्कार को लेकर कहा कि कांग्रेस ने पार्षदों के और टूटने की आशंका के चलते चुनाव से दूरी बनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उपमहापौर पद के लिए प्रत्याशी तक नहीं उतार पाई और चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया।

जैन ने दावा किया कि कांग्रेस के पार्षद भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों को लेकर पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के लिए उसे स्वयं जिम्मेदार बताते हुए आत्ममंथन करने की बात कही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: