ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

मतदाता पंजीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया की दी जानकारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मतदाता पंजीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया की दी जानकारी
मतदाता पंजीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया की दी जानकारी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 27 सितंबर। राजकीय कन्या महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में विशेष गहन पुनरीक्षण एवं मतदाता पंजीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के साथ नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और पात्र मतदाताओं के पंजीकरण से संबंधित जानकारी दी गई।

प्राचार्य डॉ. संदीप यादव ने कहा कि युवा देश के लोकतांत्रिक भविष्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने छात्राओं से निर्वाचन संबंधी जानकारी हासिल करने और परिवार एवं समाज में भी मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

ईएलसी प्रभारी भोला ने विशेष गहन पुनरीक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युवाओं में निर्वाचन संबंधी जागरूकता बढ़ाना निर्वाचन साक्षरता क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि प्रत्येक पात्र नागरिक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि है तो निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से उसमें सुधार कराया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी देकर उन्हें अपने स्तर पर भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: