ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / सामाजिक सरोकार / लेख विस्तार
सामाजिक सरोकार

मुंबई में दिसंबर में जुटेगा वैश्विक हिंदू समाज, वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में साझा संकल्प और सामूहिक दृढ़ता का संदेश

कोटा में जागरूकता एवं संवाद सभा आयोजित, 18 से 20 दिसंबर तक मुंबई में होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस का आयोजन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मुंबई में दिसंबर में जुटेगा वैश्विक हिंदू समाज, वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में साझा संकल्प और सामूहिक दृढ़ता का संदेश
मुंबई में दिसंबर में जुटेगा वैश्विक हिंदू समाज, वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में साझा संकल्प और सामूहिक दृढ़ता का संदेश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। विश्व हिंदू समुदाय के वैश्विक संवाद और चिंतन के प्रमुख मंच वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस (WHC) का चौथा संस्करण इस वर्ष मुंबई में आयोजित होगा। 18 से 20 दिसंबर तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाले महासम्मेलन में देश-विदेश से हिंदू नेता, विचारक, उद्यमी, नीति-निर्माता, शिक्षाविद, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन की थीम समानं व्रतं सह चित्तम् रखी गई है, जिसका भावार्थ साझा संकल्प और सामूहिक दृढ़ता है।

सात विषयों पर होगा मंथन

कोटा में आयोजित जागरूकता एवं संवाद सभा में वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस को लेकर जानकारी साझा की गई। स्वामी विज्ञानानन्द ने कहा कि यतो धर्मस्ततो जयः की भावना से संचालित यह महासम्मेलन वैश्विक हिंदू समाज के बीच संवाद और विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने बताया कि वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस का आयोजन प्रत्येक चार वर्ष में किया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में दिल्ली से हुई थी। इसके बाद 2018 में शिकागो और 2023 में बैंकॉक में इसका आयोजन हुआ। अब मुंबई में इसका अगला संस्करण आयोजित किया जाएगा।

महासम्मेलन में सात समानांतर विषयगत मंच होंगे। इनमें वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम, हिंदू एजुकेशन कॉन्फ्रेंस, हिंदू मीडिया कॉन्फ्रेंस, हिंदू पॉलिटिकल कॉन्फ्रेंस, हिंदू वुमेन कॉन्फ्रेंस, हिंदू यूथ कॉन्फ्रेंस और हिंदू ऑर्गेनाइजेशनल कॉन्फ्रेंस शामिल हैं। इन मंचों पर आर्थिक, शैक्षणिक, मीडिया, राजनीतिक, महिला, युवा और संगठनात्मक क्षेत्रों में समाज की भूमिका, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर चर्चा होगी।

देशभर में चल रहा जनसंपर्क अभियान

संयोजक यशपाल भाटिया और सहसंयोजक अचल पोद्दार ने बताया कि वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस को लेकर देशभर में जनसंपर्क एवं सहभागिता अभियान चलाया जा रहा है। कोटा इकाई के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को वैश्विक आयोजन से जोड़ना और सम्मेलन से जुड़े विषयों एवं विचारों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान को स्वामी विज्ञानानन्द का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

बैठक में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

जागरूकता एवं संवाद सभा में राष्ट्रीय कर सलाहकार एवं लघु उद्योग भारती के गोविंदराम मित्तल, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद गोयल, प्रांतीय उपाध्यक्ष यशपाल भाटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अचल पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष मनोज राठी, कोटा अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, सचिव संदीप जांगिड़, कोषाध्यक्ष संदीप बाकलीवाल सहित कपिल बाहेती, आशुतोष जैन, नरेंद्र हेड़ा, देवेंद्र कुमार सक्सेना, गोविंद माहेश्वरी और अरविंद सिसोदिया मौजूद रहे।

बैठक में संघ परिवार से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: