ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

विश्व पर्यटन दिवस पर बूंदी में होंगे विविध कार्यक्रम, देशी-विदेशी पर्यटकों का प्रवेश रहेगा निःशुल्क

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
विश्व पर्यटन दिवस पर बूंदी में होंगे विविध कार्यक्रम, देशी-विदेशी पर्यटकों का प्रवेश रहेगा निःशुल्क
विश्व पर्यटन दिवस पर बूंदी में होंगे विविध कार्यक्रम, देशी-विदेशी पर्यटकों का प्रवेश रहेगा निःशुल्क
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 27 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को पर्यटन विभाग की ओर से बूंदी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के जरिए शहर की ऐतिहासिक धरोहर, कला-संस्कृति और पर्यटन स्थलों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा।

पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक शरद व्यास एवं पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत स्वच्छता पखवाड़े के तहत नागर सागर कुंड में श्रमदान से होगी। इसके बाद विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के स्वागत सहित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से सुखमहल, रानीजी की बावड़ी और चौरासी खंभों की छतरी पर विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। वहीं सुखमहल में सुबह 10 बजे कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति होगी। विद्यार्थियों के लिए सुबह 10:30 बजे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों को राजकीय संग्रहालय का भ्रमण करवाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को बूंदी की ऐतिहासिक विरासत एवं संग्रहालय में संरक्षित महत्वपूर्ण वस्तुओं से परिचित कराया जाएगा।

पर्यटन विभाग के अनुसार विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर संरक्षित स्मारकों में देशी एवं विदेशी पर्यटकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इससे पर्यटकों को बूंदी की ऐतिहासिक धरोहरों को नजदीक से देखने और शहर की पर्यटन विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: